BA Semester-1 Aahar, Poshan evam Swachchhata - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :250
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2637
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता

शिशु सभी पोषक तत्त्वों का पाचन नहीं कर पाता। धीरे-धीरे जब आयु बढ़ने पर पाचक रस निर्मित होने लगते हैं तो शिशु की पाचन क्षमता में वृद्धि हाने लगती है। सामान्यतः शिशु कार्बोज, प्रोटीन तथा इम्ल्सीकृत वसा (पायस के रूप में) का पाचन सरलतापूर्वक कर सकता है, लेकिन अन्न, वसा तथा स्टार्च आदि का पाचन ठीक प्रकार से नहीं होता।

शिशु के शरीर में जल की मात्रा बड़ों की तुलना में ज्यादा होती है तथा वसा की मात्रा कम होती है, क्योंकि उसकी मांसपेशियों पूर्णतया विकसित नहीं होतीं। शरीर भार की अपेक्षा त्वचा की सतह भी ज्यादा होती है। अस्थियों में कार्टिलेज व जल अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ कम हो जाता है।

स्वस्थ बच्चों, जिनकों उचित अनुपात में पोषक तत्त्व प्राप्त होते हैं, की मांसपेशियाँ सुदृढ़ होती हैं। माता के स्वास्थ्य का भी शिशु के शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ माता के 400 मिली रक्त में 18-20 ग्राम तक हीमोग्लोबिन पायी जाती है। 3-5 माह तक शिशु शरीर में रक्त का स्तर सन्तोषजनक रहता है, उसके पश्चात् उसे आहार द्वारा लौह लवण दिया जाना जरूरी होता है।

अनुपूरक भोज्य पदार्थ एवं उनके लाभ

शिशु का शैशवास्था के प्रथम चार महीनों में आहार स्तनपान या बोतल द्वारा दूध ही होता है। शुरू के महीनों में माता का दूध ही शिशु के लिए सभी पौष्टिक तत्त्वों की पूर्ति कर देता है, लेकिन जैसे-जैसे शिशु की आयु बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे उसके लिए कैलौरी तथा पौष्टिक तत्त्वों की मात्रा भी बढ़ती जाती है। यह बढ़ी हुई मात्रा माता के दूध से पूरी नहीं हो पाती है। इसकी पूर्ति करने के लिए माता के दूध के अलावा कुछ तरल तथा अर्द्ध-तरल पदार्थ देने जरूरी हो जाते हैं, जिन्हें पूरक आहार (Supplimentary Food) कहते हैं।

अनुपूरक पदार्थ देने की आयु एवं भोज्य पदार्थ

 

आयु अनुपूरक भोज्य पदार्थ
15 दिन फलों का रस
2-3 माह मांस की सूप, तृणधान्य एवं अण्डे का पीला भाग, सब्जियों का सूप
3-4 माह मसला हुआ आलू, छनी हुई सब्जियाँ
4-5 माह पकी मछली, कुचला मांस तथा घर पर बना पनीर, सम्पूर्ण अण्डा, मसला हुआ केला
6-7 माह दलिया, साबूदाना, सूजी की खीर, कस्टर्ड, पुडिंग, कॉर्नफ्लैक्स, पोहा, पेस्ट, कुरकुरे पदार्थ, दाल, खिचड़ी आदि
7-8 माह चपाती, मुरमुरे, ब्रेड आदि

 

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. आहार एवं पोषण की अवधारणा
  2. भोजन का अर्थ व परिभाषा
  3. पोषक तत्त्व
  4. पोषण
  5. कुपोषण के कारण
  6. कुपोषण के लक्षण
  7. उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
  8. स्वास्थ्य
  9. सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
  10. सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
  11. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  12. आहार नियोजन - सामान्य परिचय
  13. आहार नियोजन का उद्देश्य
  14. आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  15. आहार नियोजन के विभिन्न चरण
  16. आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
  17. भोज्य समूह
  18. आधारीय भोज्य समूह
  19. पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
  20. आहार की अनुशंसित मात्रा
  21. कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
  22. 'वसा’- सामान्य परिचय
  23. प्रोटीन : सामान्य परिचय
  24. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  25. खनिज तत्त्व
  26. प्रमुख तत्त्व
  27. कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
  28. ट्रेस तत्त्व
  29. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  30. विटामिन्स का परिचय
  31. विटामिन्स के गुण
  32. विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
  33. जल में घुलनशील विटामिन्स
  34. वसा में घुलनशील विटामिन्स
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  36. जल (पानी )
  37. आहारीय रेशा
  38. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  39. 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
  40. प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
  41. गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
  42. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  43. स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
  44. स्तनपान से लाभ
  45. बोतल का दूध
  46. दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
  47. शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
  48. शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
  49. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  50. 1. सिर दर्द
  51. 2. दमा
  52. 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
  53. 4. घुटनों का दर्द
  54. 5. रक्त चाप
  55. 6. मोटापा
  56. 7. जुकाम
  57. 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
  58. 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
  59. 10. ज्वर (बुखार)
  60. 11. अल्सर
  61. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  62. मधुमेह (Diabetes)
  63. उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
  64. मोटापा (Obesity)
  65. कब्ज (Constipation)
  66. अतिसार ( Diarrhea)
  67. टाइफॉइड (Typhoid)
  68. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  69. राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
  70. परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
  71. स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
  72. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
  73. सामुदायिक विकास खण्ड
  74. राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
  75. स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
  76. प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
  77. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book